उदयपुर शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में नई कार्यकारिणी घोषित !


अनुभव और युवा जोश के तालमेल से संगठन को मिलेगी नई गति

उदयपुर। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में नई कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष मोहम्मद रईस खान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार की अनुशंसा पर की गई हैं।

रईस खान ने बताया कि संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने के उद्देश्य से अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। नई कार्यकारिणी में संगठन महासचिव, जिला प्रवक्ता, जिला उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।

जिलाध्यक्ष रईस खान ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी पदाधिकारी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से रईस खान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार, प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत, प्रभारी हाजी इकबाल काजी, सह प्रभारी सैयद अकरम अली सहित स्थानीय नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया।

आपके लिए हालिया खबरें