जयसमंद झील में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, दो युवकों की डूबने से मौत

T News Rajasthan सलूंबर. सलूंबर की जयसमंद झील में गणपति विसर्जन के दौरान बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जावद क्षेत्र के मोटीकाकर गांव से गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे दो युवक गहरे पानी में डूब गए। हादसे में 15 वर्षीय मावाराम और 25 वर्षीय शंकरलाल की मौत हो गई। सूचना पर तैराक और गोताखोर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव झील से बाहर निकाले गए। वहीं एक अन्य व्यक्ति के भी डूबने की आशंका के चलते उसकी तलाश जारी है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

आपके लिए हालिया खबरें