उदयपुर में पंचायती राज चुनाव की आरक्षण लॉटरी आज, 590 ग्राम पंचायतों पर नजर

T News Rajasthan उदयपुर. उदयपुर जिले में पंचायती राज चुनाव को लेकर आज ग्रामीण इलाकों में आरक्षण की तस्वीर साफ होने जा रही है। जिले की ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। जिले की 20 पंचायत समितियों के तहत आने वाली 590 ग्राम पंचायतों और 4948 वार्डों पर सबकी नजर है। लॉटरी के बाद तय होगा कि किस ग्राम पंचायत में सरपंच का पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा। इसके साथ ही वार्ड पंच पदों का आरक्षण भी स्पष्ट होगा। आरक्षण की स्थिति सामने आने के बाद चुनावी तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों के समीकरण बदल सकते हैं। इससे पहले 23 सितंबर को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी पूरी हो चुकी है। अब सरपंच और वार्ड पंच पदों की लॉटरी के साथ ग्रामीण चुनाव की तस्वीर और साफ होगी।

आपके लिए हालिया खबरें