उदयपुर सेंट्रल जेल में फिर मिला मोबाइल, कैदी के कब्जे से की-पैड फोन बरामद

T NEws Rajasthan उदयपुर. उदयपुर सेंट्रल जेल में एक बार फिर कैदी के पास मोबाइल मिलने का मामला सामने आया है। बुधवार को कैदियों की तलाशी के दौरान विचाराधीन कैदी विक्रम सिंह के कब्जे से की-पैड मोबाइल बरामद हुआ। जेल प्रहरी लक्ष्मणराम ने इस संबंध में सूरजपोल थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया गया कि कैदी ने मोबाइल को अपने बाएं हाथ की बाजू के बीच छिपा रखा था। मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खास बात यह है कि करीब आठ दिन पहले भी जेल में एक हिस्ट्रीशीटर के बैरक से मोबाइल बरामद हुआ था। 15 सितंबर को निरीक्षण के दौरान नरेश वाल्मिकी के बैरक से मोबाइल के साथ बीड़ी-सिगरेट के रेपर और एक इंडक्शन भी मिला था। ऐसे में लगातार हो रही बरामदगी के बाद जेल की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आखिर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रतिबंधित सामान जेल के अंदर कैदियों तक कैसे पहुंच रहा है, यह जांच का विषय बना हुआ है।

आपके लिए हालिया खबरें