पाली सिटी
संवाददाता- ओम प्रकाश प्रजापत
पाली सिटी पाली बार एसोसिएशन चुनाव की लेकर शुक्रवार को हुए वोटिंग हुई। सीनियर एडवोकेट पीएम जोशी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने धीरेंद्र सिंह राजपुरोहित 66 वोट से हराया। पीएम जोशी को 238 और धीरेंद्र सिंह को 172 वोट मिले। जोशी के जीतने की खबर मिलते ही समर्थक वकीलों और समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया और जमकर नारेबाजी की। उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। फूलमालाओं से उन्हें लाद दिया। कुल 422 एडवोकेट ने वोट किया।

बता दें कि बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हो गई थी, जो दोपहर 2.30 बजे तक चली। उसके बाद काउंटिंग शुरू हुई। शाम तक परिणाम सामने आया। एडवोकेट पीएम जोशी चौथी वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने है। इससे पहले वे तीन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके है। चुनाव सम्पन्न करवाने में मुख्य चुनाव अधिकारी गजेन्द्रसिंह मेड़तिया, चुनाव अधिकारी महेन्द्र सिंह मेड़तिया, लक्ष्मी नारायण वैष्णव, पर्यवेक्षक मुश्ताक अहमद, दशरथ सिंह, किरण मीणा, प्रियंका जोशी, मोनिका वैष्णव शामिल रहे।